भाई लोग रिपोर्ट सौपी गई, और सिफरिशे दी गई। आप लोगो को किसने बता दिया कि रिज़र्वेशन कि सिफारिश कि गई है। हिंदुस्तान मे खुद को पिछड़ा बताने के लिए कौन लोग किस हद तक जा सकते है , ये आप लोगो ने भी कुछ दिन पहले देखा होगा। अल्पसंख्यक लोगो ने अपने लिये इतनी जोर और धमक के साथ पिछड़ा बनने के लिये हल्ला नही मचाया है।
- धर्म के नाम आरक्षण नही, भीख और चन्दा माँगा जाता है। और धर्म के नाम पर आरक्षण हो नही सकता क्योकि ये संविधान के खिलाफ है।
- डेनमार्क वाले क्या कर रहे है इससे मुझे मतलब नही है। कभी अजंता, अलोरा जाये, सच्चाई पता चल जाएगी।
- आरक्षण पाये डाक्टर से अपने बच्चो का इलाज करुंगा या नही अभी नही बता सकता, क्योकि अभी अकेला हु। लेकिन आप उन डॉक्टर के बारे मे क्या कहेंगे जो साऊथ से पैसे के बल पर डिग्री लेते है। हिंदुस्तान मे मेडिकल colleges मे प्रायवेट सीटे ज्यादा है, बनिस्पत, सरकारी के।
- रिज़र्वेशन किसी समस्या का समाधान नही है। जरुरत है हर एक को बराबर सुविधाये देने कि। क्या हिंदुस्तान मे हर शख्स को ये नसीब है। अगर नही तो क्या इलाज है , बंधु लोग बताये।
- धन्यवाद
Thursday, 7 June 2007
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
1 comment:
मुझे तो अपने परिवार का इलाज आरक्षण पाये डाक्टरों से कराकर प्रसन्नता ही होगी.
वे भी प्रशिक्षित होगें, पास करके ही तो निकलेंगे.
Post a Comment