Saturday, 23 June 2007

वोट दो भाई वोट दो

हां तो आप वोट दीजिए। आप का वोट हिंदुस्तान कि शान बचाने के लिये, उसकी लाज बचाने के लिये जरुरी है। आप का वोट ना मिले तो दुनिया के सामने हिंदुस्तान का गौरव कम हो जाएगा।
- अरे आप अभी तक नही समझे, आप का वोट प्रतिभा पाटिल के लिये नही माँगा जा रहा है बल्कि ये तो ताज महल के लिये माँगा जा रहा है। अगर आप ताजमहल के लिये वोट नही करेंगे तो वो अजुबो कि लिस्ट मे नही आ पायेगा।
- यानी आप का वोट ताज को ताज बनाएगा नही तो वो आगरा कि कोई मामूली ईमारत भर रह जाएगा। ये नया चुतिआपा कि है एक विदेशी कंपनी ने। अच्छा अगर ये मान लिया जाये कि ताज को जरुरी वोट नही मिले, तो क्या उसे देखने लोग नही आयेगे।
- ये सब लोगो को बेवकूफ बनाने का नया तरीका है। अपनी मार्केटिंग के लिये ये कम्पनिया कल को इस बात पर भी वोटिंग करवा सकती है कि भगवान् राम है या रावण? और अगर कही गलती से श्रीलंका वालो ने जम कर वोटिंग कर दी तो कम से कम हिंदुस्तान मे उन मोटे पंडो का क्या होगा जो बहती गंगा मे हाथ धो कर नही बल्कि नहा कर लोगो को चुतिया बनाते है?
- भाई लोग ये सब भूल जाइये और वोट कीजिये, नही तो ताज नंबर १ नही रहेगा और फिरंगी हिंदुस्तान आकर हमे कृतार्थ नही कर पाएंगे।

3 comments:

अनूप शुक्ल said...

सही है। वोट मांगना नोट कमाने से जुड़ गया है!

अनूप शुक्ल said...

सही है। वोट मांगना नोट कमाने से जुड़ गया है!

अरविंद चतुर्वेदी said...

क्यों परेशान हो ...मेरे देश में लगभग दश फीसदी लोगों के पास फोन है जिसमें से कुछ लैण्ड लाइन है और जिनके पास मोबाइल हैं आधो को फोन सुनने और काटने से ज़्यादा कुछ नही आता। दो फीसदी के पास नेट की सुविधा है। इनमें से कुछ अपना मेल चेक करने के आलावा कुछ ज्यादा नही जानते। तो सोचों जो बचे हैं अच्छे जानकार बचे या तुम्हारी तरह पूँजीवादी के साथ-साथ समाजवादी। तो लगे रहो भाई। क्यों हाय तौबा मचा रहे हो। वोट ताज के लिए।