Tuesday, 19 June 2007

पिछड़ रहा है ताज


मोहब्बत का प्रतीक ताजमहल लगता है विश्व के सात महान आश्चर्यों में शामिल होने से पिछड़ जाएगा। जनता और सरकार में उदासीनता कि वजह से शायद मुहब्बत का ये अनमोल निशाँ अपनी मकबूलियत खो बैठेगा। एक निजी स्विस संगठन द्वारा दुनिया के सात नए महान आश्चर्यों के लिए विश्व स्तर पर चलाए गए मोबाइल एसएमएस और ऑनलाइन अभियान के परिणाम सात जुलाई को पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में घोषित किए जाएंगे।
- भारत सरकार ने अभी तक इस संबंध मे कोई कदम नही उठाया है। लेकिन वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डिसिल्वा ने राजधानी रियो द जेनेरियो के 'स्टेचू ऑफ क्राईस्ट' के लिए रेडियो पर संदेश प्रसारित कर नागरिकों से बढ़चढ़ कर वोट करने का अपील की है.
तो दूसरी ओर पेरू सरकार ने अपने प्राचीन शहर मचू पिचू के पक्ष में मतदान के लिए जगह जगह पर इंटरनेट कनेक्शन के साथ कंप्यूटर लगवाए हैं।
- हालांकि सरकार इस बारे मे जागरूकता फैलाये तो बात बन सकती है। भारत में इस समय 17 करोड़ मोबाइल धारक हैं और 50 में से एक व्यक्ति इंटरनेट इस्तेमाल करता है. लेकिन लोगों में ताज के लिए मतदान को लेकर उतना उत्साह नज़र नहीं आ रहा कि जो इसे टॉप सेवन में जगह दिला सके. हालांकि हाल में मतों का प्रतिशत 0.7 से बढ़कर 5 हुआ है जिसकी बदौलत यह अंतिम दस में जगह बना सका.
- जागरूकता का अभाव ही इसके पिछड़ने का कारण माना जा सकता है।

No comments: